फतेहपुर, अप्रैल 2 -- मलवां। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियांव सिंह मेडिकल कालेज से संबंद्ध् जिला अस्पताल के कायाकल्प के लिये चार करोड़ तीस लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत धनराशि से अस्पताल परिसर में व्यापक स्तर पर मरम्मत कार्य, भवनों का जीर्णोद्धार सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद अस्पताल की आधारभूत सुविधाएं और अधिक मजबूत व सुव्यवस्थित हो सकेंगी। इससे मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.के. मौर्य ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.