मैनपुरी, दिसम्बर 30 -- ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाने के लिए डीएम अंजनी कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल के तहत जिले की 113 चयनित ग्राम पंचायतों में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। डीएम ने बताया कि ये लाइब्रेरी केवल पुस्तकालय नहीं होंगी, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान करने का माध्यम बनेंगी। इन लाइब्रेरी में कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट, ई-बुक्स, वीडियो-लेक्चर, ऑडियो कंटेंट, क्विज और प्रामाणिक पुस्तकों का समृद्ध संग्रह उपलब्ध होगा। अनुमोदित सूची के अनुसार ब्लाक कुरावली की 23, सुल्तानगंज और करहल की 20-20, जागीर की 14, बरनाहल और बेवर की 10-10, घिरोर की 9 और किशनी की 7 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक ...