गया, जनवरी 10 -- करीब चार हफ्ते से ठंड सता रही है। कोहरा, सर्द पछुआ और कनकनी की कहर से जनजीवन बेहद प्रभावित है। कभी रात में ठंड बढ़ जा रही है तो कभी दिन में घट जा रही है। ठंड के साथ तापमान का घटना-बढ़ना जारी है। शनिवार को भी गया जी भीषण ठंड की चपेट में रहा। शुक्रवार की रात सर्द हवा के साथ कनकनी का काफी असर रहा। इस वजह रात में ठंड और न्यूनतम तापमान चार डिग्री घट गया। जबकि शनिवार की सुबह से निकली धूप और हवा की गति कम रहने से काफी राहत ही। दिन का पारा छह डिग्री चढ़ गया। शनिवार को अधिकतम 21.8 और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा। इस माह 1 जनवरी (23.0) के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा। शनिवार 4.2 डिग्री पर गया जी प्रदेश में सबसे सर्द रहा। गया जी के बाद 4.4 डिग्री पर औरंगाबाद ठंडा रहा। अगले दो दिनों में भीषण ठंड से राहत का अनुमान नहीं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.