पलामू, दिसम्बर 7 -- मेदिनीनगर/पांकी, हिटी। विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के निर्देशन में जिला विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने रविवार को पांकी विधानसभा क्षेत्र के लिए पांकी प्रखंड के महुगांई गांव में 4 करोड़ रुपये की लागत से 16 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पलामू जिला कल्याण विभाग की ओर से किया जाएगा। पांकी प्रखंड के महुगांई गांव में जाहेर स्थल निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। आबून में सरना स्थल निर्माण एवं सुंदरीकरण, जांजो में सरहुल माड़र देव स्थल का चारदीवारी निर्माण, मतुली में धूमकुड़िया भवन निर्माण, हिरिंगबार में सरना स्थल का चारदीवारी निर्माण, भांग में सरना स्थल और हड़गी स्थल का सुंदरीकरण, बिहरा टोला खिरन में धूमकुड़िया भवन निर्माण, जोबला में धूमकुड़िया भवन निर्माण, तालेडीह में सरना स्थल का चारहदीवार...