बिहारशरीफ, मार्च 7 -- 4.09 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए मिला 10 हजार दूसरे किस्त के इंतजार में 66 हजार महिलाएं कौशल, वित्तिय, तकनीकी प्रशिक्षण के बाद 4 किस्तों में मिलेगा 2 लाख 12 हजार महिलाएं अब भी पहली किस्त के इंतजार में फोटो: जीविका केके 07: बिहारशरीफ में प्रशिक्षण में शामिल जीविका के अधिकारी व कर्मी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला की चार लाख नौ हजार 888 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए पहली किस्त की राशि 10 हजार मिल चुकी है। वे इससे या तो नया कारोबार या पहले से चल रहे कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं। वहीं दूसरे किस्त के इंतजार में 66 हजार 15 दीदियां हैं। जीविका की टीम ने इनके कारोबार का निरीक्षण कर दूसरी किस्त की राशि को उनके खाता में भेजने की अनुशंसा की है। कौशल, वित्तिय, तकनीकी प्रशिक्षण के बाद चार किस्तों में दो लाख रुपए मिलने हैं। वहीं 12 ...