देहरादून, मार्च 15 -- 4/8 गोरखा राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने पलटन का 85वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। गंगोल पंडितवाड़ी रिसॉर्ट में हुए समारोह में झाम्रे और मारूनी नृत्य ने समां बांध दिया। समारोह का शुभारंभ देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस दौरान देश की रक्षा में अपने पतियों को खोने वाली वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक कैप्टन ज्ञान सिंह गुरुंग ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष कैप्टन शिवराज मल्ल ने 4/8 गोरखा राइफल्स के अदम्य साहस और गौरवशाली इतिहास को बताया। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। पलटन के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति ...