नई दिल्ली, जून 25 -- वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर अहमद खान ने हाल ही में अपने घर का टूर करवाया। अहमद खान एक बेहद आलीशान घर में रहते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे रहते हैं। डायरेक्टर के पास लग्जरी कार्स का एक शानदार कलेक्शन भी है। उनकी बैटमोबिल गाड़ी देख आपके होश उड़ जाएंगे। बैटमोबिल कार करीब 24 से 26 फीट लंबी है। वहीं, उनके घर में वर्साचे के कई सारे प्रोडक्ट्स हैं। अहमद ने बताया कि उनकी पत्नी को वर्साचे काफी पसंद है।4000 हजार साल पुराना सेंटर टेबल पिंकविला अहम खान के घर पहुंचा। अहमद खान ने अपने घर का टूर एक सेंटर टेबल से शुरू किया। उन्होंने बताया कि ये सेंटर टेबल उन लोगों ने तुर्की से मंगवाया था।डायरेक्टर ने बताया कि ये सेंटर टेबल 4000 साल पुराना है। उस सेंटर टेबल पर मोमबत्तियां और एक ग्लास जार रखा था। उस ग्लास जार में डिजनी स...