नई दिल्ली, फरवरी 15 -- किआ कैरेंस (Kia Carens) ने भारतीय बाजार में अपने 4 साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर आंकड़े बेहद शानदार कहानी बयां कर रहे हैं। फरवरी 2022 में लॉन्च हुई इस प्रीमियम MPV ने अब तक 2,77,236 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की है, जबकि 30,000 से ज्यादा यूनिट्स का निर्यात भी किया गया है, यानी कि कैरेंस (Carens) कार तेजी से भारतीय परिवारों की पसंद बन रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- नई मारुति ब्रेजा ने चौंकाया, टेस्टिंग के दौरान दिखा 6-स्पीड मैनुअल और नया इंजनकिआ की कुल बिक्री में 27% हिस्सेदारी फरवरी 2022 से अब तक किआ इंडिया (Kia India) ने कुल 10,43,126 यूटिलिटी व्हीकल्स बेचे हैं। इनमें से 27% हिस्सेदारी अकेले कैरेंस (Carens) की है। इस दौरान किआ (Kia) के पोर्टफोलियो में सेल्टोस (Seltos) की 6,02,...