हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 7 -- बिहार के स्नातक छात्रों के चौथे वर्ष में प्रमोशन के लिए 7.5 सीजीपीए की बाध्यता खत्म कर दी गयी है। चार वर्षीय स्नातक डिग्री कोर्स के तीसरे वर्ष को पूरा करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को चौथे वर्ष में प्रवेश मिलेगा। सूबे के विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष में प्रवेश को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गयी है। बिहार लोक भवन ने संबंधित अध्यादेश में संशोधन कर स्पष्ट किया कि छह सेमेस्टर पूरा करने वाले सभी को 7वें सेमेस्टर में प्रवेश मिलेगा। बिहार लोक भवन ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम से संबंधित अध्यादेश में संशोधन कर स्पष्ट कर दिया है कि छह सेमेस्टर पूरा करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सातवें सेमेस्टर अर्थात चौथे वर्ष में प्रवेश मिलेगा। यह भी पढ़ें- चार विश्वविद्यालयों में ट्रेनिंग वाला ग्...