नई दिल्ली, मार्च 9 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि उन्होंने मेनिफेस्टो में दिए गए हर चुनावी गारंटी को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कि महिलाओं के लिए प्रति माह 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्षी पार्टियों द्वारा दिखाई जा रही निराशा स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि साल 2027 में आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब में सत्ता वापसी का डर है। पंजाब विधानसभा को संबोधित करते हुए भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि जहां शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने अपने चुनावी वादों को नजरअंदाज करके लोगों के साथ बार-बार धोखा किया है, वहीं 'आप' सरकार ने अपने मेनिफेस्टो को पवित्र दस्तावेज माना है और सिर्फ चार सालों में आम लोगों के लिए हर गारंटी पूरी की है। 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना', मुफ्त बिजली, मुफ्त बस यात्रा, 10 लाख रुपये क...