4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी घटाएगी मोदी सरकार, 25% शेयर आम निवेशकों के लिए होंगे
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- मोदी सरकार चार सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 75% करने की तैयारी कर रही है। इन बैंकों में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक शामिल हैं। सरकार के इस कदम से इन बैंकों के 25% शेयर आम निवेशकों और दूसरे शेयरधारकों के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। दरअसल, सेबी के नए नियम के मुताबिक शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के लिए कम से कम 25% शेयर आम निवेशकों के पास होना जरूरी है। इसी नियम को पूरा करने के लिए सरकार इन बैंकों में अपनी हिस्सेदारी कम करने की योजना बना रही है। द इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक अगले एक साल में इन चार बैंकों में आम निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ाई जाएगी। बैंक खुद बाजार से पैसा जुटा सकते हैं । सरकार भी बाजार की स्थिति देखकर ऑफर फॉर सेल के जरिए अपने कुछ शेयर बेच सकती है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.