देवघर, जनवरी 31 -- चितरा। आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से चितरा कोलियरी स्थित अतिथिशाला में शुक्रवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोल इंडिया के जेबीसीसीआई सदस्य सह सीटू महासचिव डीडी रामानंदन तथा ईसीएल लेवल कॉर्पोरेट जेसीसी सदस्य सह सीटू अध्यक्ष जीके श्रीवास्तव ने प्रमुख रूप से भाग लिया और हड़ताल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए डीडी रामानंदन ने कहा कि 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा चार लेबर कोड के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है, जिसमें बीएमएस शामिल नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए चारों लेबर कोड पूरी तरह मजदूर विरोधी हैं और ट्रेड यूनियनों को कमजोर कर मजदूरों की आवाज दबाने की साजिश है। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.