पटना, अगस्त 18 -- Prashant Kishor at Lakhisarai: बांकीपुर के नवनिर्वाचित सह जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर उर्फ पीके मंगलवार को लखीसराय पहुंचे। पीके ने लखीसराय सदर अस्पताल जाकर अशोक धाम भगदड़ में घायलों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। उसके बाद पीके मृतक के परिजनों से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। प्रशांत किशोर ने कहा कि चार-चार लाख देकर खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा। भगदड़ी की जवाबदेही तय करना होगा। इतनी बड़ी घटना के बावजूद किसी भी कर्मी या अधिकारी पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीके ने स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को भी लपेटा। प्रशांत किशोेर ने कहा कि सरकारी अस्पताल में इलाज की व्यवस्था नहीं होने से घायल मरीजों के परिजन उन्हें प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए। एक निजी नर्सिंग होम में दो घायल आईस...