नई दिल्ली, अगस्त 6 -- GATE Success Story: इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद जब पहला जॉब ऑफर मिलता है, तो ज्यादातर छात्र उसे बिना सोचे-समझे स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन हैदराबाद के एक युवा ने अपने सपनों पर भरोसा किया और एक ऐसा रास्ता चुना जो जोखिम भरा था। 4 लाख रुपये के सैलरी पैकेज को ठुकराकर कड़ी मेहनत के दम पर आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad) में दाखिला लिया और आखिरकार बहुराष्ट्रीय सेमिकंडक्टर कंपनी क्वालकॉम (Qualcomm) में 30 लाख रुपये (CTC) का सैलरी पैकेज हासिल किया।4 लाख के ऑफर से GATE की तैयारी तक का सफर यह कहानी हैदराबाद के सीवीआर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से 2023 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE) में बी.टेक करने वाले एक छात्र की है। ग्रेजुएशन पूरा होते ही उसे 'सदरलैंड' कंपनी से 4 लाख रुपये सालाना पैकेज पर एक नॉन-टेक्निकल नौकरी का ऑफर मिला...