नई दिल्ली, फरवरी 26 -- दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए होने वाले चुनावों के लिए दावेदारी तेज हो गई है। सबसे ज्यादा मुश्किल कांग्रेस के सामने हैं। क्योंकि, उसके पास सीट कम और दावेदार अधिक हैं। पार्टी को इस चुनाव में पांच से छह सीट जीतने की उम्मीद है। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में एक, हिमाचल प्रदेश में एक, हरियाणा में एक और तेलंगाना में दो सीट मिल सकती हैं। इसके साथ पार्टी सहयोगी दलों के साथ तालमेल कर तमिलनाडु में एक सीट हासिल कर सकती है। छत्तीसगढ़ में सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस को दो के बजाए सिर्फ एक सीट मिल सकती है। ऐसे में आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम को दोबारा मौका मिल सकता है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव भी दावा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पार्टी सत्ता में हैं। पार्टी यहां एक सीट जीतने की स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.