नई दिल्ली, मार्च 3 -- देश के ज्यादातर राज्यों में होली का त्योहार बुधवार, 4 मार्च को मनाया जाएगा। इस दौरान बैंक से लेकर सरकारी दफ्तर तक बंद रहेंगे लेकिन सवाल है कि क्या शेयर बाजार में भी क्लोजिंग होगी। आइए जान लेते हैं कि 4 मार्च को निवेशक ट्रेडिंग कर सकेंगे या नहीं।खुला रहेगा बाजार भारतीय शेयर बाजार बुधवार, 4 मार्च को खुला रहेगा। दरअसल, होली के लिए आधिकारिक व्यापारिक अवकाश मंगलवार 3 मार्च को था इसलिए बुधवार को बाजार बंद नहीं रहेगा। राष्ट्रीय शेयर बाजार विनिमय (एनएसई) और बीएसई पूर्व-घोषित अवकाश कैलेंडर का पालन करते हैं, और इस वर्ष होली के लिए 3 मार्च को अवकाश निर्धारित किया गया था। हालांकि कई राज्यों में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी लेकिन शेयर बाजार, डेरिवेटिव और मुद्रा क्षेत्रों में सामान्य रूप से कारोबार जारी रहेगा।15 दिन बंद रहेगा बाजार ...