उन्नाव, मार्च 16 -- असोहा। ब्लाक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ व उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने 2011 के पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्य पर विरोध जताया। बैठक करके पदाधिकारियों ने 4 अप्रैल को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार की। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने कहा पूर्व मे नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य करना सही नहीं हैं। सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिये। जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा की शिक्षकों के हितों को ध्यान नहीं रखा हैं। सुप्रीम कोर्ट को शिक्षा अधिनियम के पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से राहत देनी चाहिये। इस दौरान मंजू कनौजिया, फूलचंद्र, रामकरन मौर्या, अनिल पाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.