बिहारशरीफ, जुलाई 29 -- करायपरसुराय थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की घटना मायके के लोगों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। उसकी शादी मात्र चार महीने पहले हुई थी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि शव को गंगा में बहा दिया है। मृतका संतोष कुमार की 20 वर्षीया पत्नी काजल कुमारी है। उसकी मौसी पटना जिला के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिंगरियावां गांव निवासी उर्मिला देवी के आवेदन पर ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर करायी गयी है।

घटना का विवरण प्राथमिकी के अनुसार तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के धर्म बिगहा गांव निवासी सुदामा बिंद की 20 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी की शादी इसी साल 27 मार्च को संतोष से हु...