नई दिल्ली, जून 10 -- Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के हालात खराब होते जा रहे हैं। पार्टी के 20 से ज्यादा सांसद, दर्जनों विधायक बागी हो चुके हैं। इतना ही नहीं बागी होने के बाद यह नेता लगातार ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के ऊपर हमला भी बोल रहे हैं। इसी क्रम में 2009 से ममता का साथ देने वाली अभिनेत्री से नेता बनी शताब्दी राय ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना धृतराष्ट्र से करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार उठाई जा रही चिंताओं पर आंखें मूंद ली थीं। न्यूज 18 से बात करते हुए चार बार की सांसद शताब्दी राय ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता को अब पार्टी से प्यार नहीं रहा है। उन्हों...