नई दिल्ली, मार्च 28 -- असम विधानसभा चुनाव (Assam Elections 2026) से पहले राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक प्रंट (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) के एक बयान ने सियासी पारा गरम कर है। अजमल ने कहा है कि चुनाव के बाद असम में मिया समुदाय का दबदबा बढ़ेगा और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का प्रभाव कम हो जाएगा। गुवाहाटी में दिए गए बयान में अजमल ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक समीकरण बदलेंगे और वर्तमान सत्ता संतुलन में बदलाव देखने को मिलेगा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में चुनावी गतिविधियां चरम पर हैं और सभी दल अपने-अपने समर्थन आधार को मजबूत करने में जुटे हैं। 'मिया' शब्द असम में बंगाली भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसे कई बार अपमानजनक संदर्भ में भी...