नई दिल्ली, जनवरी 30 -- पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 442 रुपये पर पहुंच गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी अपने निवेशकों को 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 4 फ्री शेयर देगी। क्यूपिड लिमिटेड ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। एक साल में 500% से अधिक उछल गए हैं क्यूपिड के शेयरकंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर पिछले एक साल में 500 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 30 जनवरी 2025 को 71.19 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 30 जनवरी 2026 को 442 रुप...