नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- SC Agrotech: एक छोटी कंपनी एससी एग्रोटेक के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 79.57 रुपये पर पहुंच गए हैं और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया है। एससी एग्रोटेक के शेयर 2 नवंबर 2026 से अपर सर्किट पर हैं। पिछले एक महीने में इस स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों में 148 पर्सेंट की तेजी आई है। 5 दिन में कंपनी के शेयर 21 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एससी एग्रोटेक के बोर्ड ने पिछले दिनों बोनस शेयर देने और अपने शेयर का बंटवारा करने की मंजूरी दी है। हर 5 शेयर पर 4 बोनस शेयर देगी कंपनीएससी एग्रोटेक (SC Agrotech) के बोर्ड की शुक्रवार 13 नवंबर को बैठक हुई। इस मीटिंग में कंपनी के बोर्ड ने 4:5 के रेशियो में बोनस शेयर रिकमंड किए। यानी, कंपनी अपने शेयरधारकों को हर 5 शेयर पर 4 बोनस श...