भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता एनसीसी के 4 बिहार बटालियन का निरीक्षण ग्रुप मुख्यालय, भागलपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरूण उनियाल ने किया। उन्होंने बटालियन में चल रहे प्रशिक्षण की समीक्षा की। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने ग्रुप कमांडर का स्वागत किया। इसके बाद कैडेटों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास (एसएससीडी) के तहत गतिविधियों तथा संस्थागत प्रशिक्षण से अवगत कराया। उन्होंने एनसीसी विस्तार योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी साझा की। कमांडर ने उत्कृष्ट एएनओ, स्थायी प्रशिक्षक और एनसीसी कैडेटों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़या। इस मौके पर सूबेदार मेजर शीतल सिंह, एएनओ तुषार झा, एएनओ लवली कुमारी और पीआई के अलावा अन्य कर्मी उपस्थित थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.