नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- जीवन में परेशानियां और अड़चनें हर इंसान के सामने आती हैं, लेकिन जीत उसी की होती है जो मुश्किलों से डरकर कदम पीछे नहीं हटाता। ऐसी ही जज्बे से भरी कहानी है वर्ष 2014 की यूपीएससी (UPSC CSE) ऑल इंडिया टॉपर इरा सिंघल की। एक गंभीर शारीरिक बीमारी (स्कोलियोसिस) से जूझने के बावजूद उन्होंने न केवल देश की सबसे कठिन परीक्षा में पहली रैंक हासिल की, बल्कि समाज की पुरानी सोच और सरकारी नियमों को बदलकर अपने अधिकार की लड़ाई भी जीती।पढ़ाई में हमेशा आगे रहीं इरा मेरठ में जन्मी और दिल्ली में पली-बढ़ी इरा सिंघल बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थीं। उन्होंने नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NSIT) से कंप्यूटर इंजीनियरिंग (B.Tech) की डिग्री पूरी की और इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS) से एमबीए (MBA) ...