4 बहनों के इकलौते भाई की मिली लाश, 4 दोस्त पुलिस हिरासत में; 24 सितम्बर से गायब था संकेत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में 4 दिनों से गायब एक 18 वर्षीय छात्र का शव बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित सिधौलिया निवासी मदन प्रसाद के पुत्र संकेत आर्य (18) के रूप में हुई है। संकेत चार बहनों के बीच अकेला भाई था। वह सीए की तैयारी के लिए शहर के बालूघाट हनुमंत नगर में किराए का कमरा लेकर रहता था। संकेत का शव शहर के सिकन्दरपुर स्थित सीढ़ी घाट के पास बरामद किया गया। संकेत के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजकर पुलिस कांड की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, संकेत बीते 24 सितंबर की रात से लापता था। इस संबंध में अगले दिन उसकी मां प्रमिला देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया था कि लापता होने से पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.