नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Titan Biotech share: स्पेशलिटी केमिकल कारोबार से जुड़ी कंपनी टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयर आपके पोर्टफोलियो में है तो ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल, यह कंपनी बोनस शेयर बांटने वाली है। इसके लिए पात्र शेयरधारकों की सूची तय करने को रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर है। ऐसे में कंपनी के शेयर में हलचल की उम्मीद है। आइए डिटेल जान लेते हैं।बोनस शेयर से जुड़ी खबर बीते दिनों टाइटन बायोटेक ने 1:4 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि कंपनी के पात्र शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर चार शेयरों पर एक बोनस शेयर मिलेगा। इस मल्टीबैगर स्टॉक के लिए बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर 2026 तय की गई है और उस दिन यह 'एक्स-बोनस' (ex-bonus) पर ट्रेड करेगा। इसलिए, जो लोग 1:4 बोनस शेयर का लाभ उठाना चाहते हैं, उनके पास टा...