नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- मारुति सुजुकी इंडियन मार्केट में अपनी 7-सीटर कारों की रेंज को एक्सपैंड करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले समय में इनविक्टो फेसलिफ्ट से लेकर नई इलेक्ट्रिक MPV तक कई मॉडल मार्केट में ला सकती है। इस लिस्ट में अर्टिगा फेसलिफ्ट और ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन भी शामिल है। इनमें कुछ गाड़ियां अगले साल आ सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों में कंपनी क्या कुछ ऑफर कर सकती है।1. मारुति इनविक्टो फेसलिफ्ट मारुति इनविक्टो टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर बेस्ड एमपीवी है। इनोवा हाइक्रॉस का अपडेटेड मॉडल आने के बाद इनविक्टो को भी अपडेट किया जा सकता है। फिलहाल इनविक्टो में हाइक्रॉस के मुकाबले कुछ फीचर्स नहीं मिलते, जिससे कंपनी इसकी कीमत को ज्यादा कॉम्पिटिटिव रख पाती है। फेसलिफ्ट में नए डिजाइन और फीचर्स दिए जाएंगे या सिर्फ कॉ...