नई दिल्ली, जुलाई 13 -- ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में गजब की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 527.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 दिन में ज्वैलरी कंपनी के शेयर 47 पर्सेंट चढ़ गए हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के बिजनेस अपडेट्स उम्मीद से बेहतर रहे हैं, जिससे कंपनी के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में और उछाल आ सकता है। 750 रुपये तक जा सकते हैं कल्याण ज्वैलर्स के शेयरब्रोकरेज हाउस सिटी (Citi), कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों पर बुलिश है। सिटी ने कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 750 रुपये तक का टारगेट प्राइस दिया ह...