नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- पीबी फिनटेक के शेयरों का बुरा हाल है। कंपनी के शेयर पिछले कुछ दिन से लगातार लुढ़क रहे हैं। पीबी फिनटेक के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 6 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 1076.35 रुपये पर पहुंच गए। 4 दिन में पीबी फिनटेक के शेयर 42 पर्सेंट टूट गए हैं और इसकी मार्केट वैल्यू 37000 करोड़ रुपये घट गई है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पीबी फिनटेक के शेयरों में 100 पर्सेंट तक की तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल सोमवार के बंद स्तर से आ सकता है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 1151.90 रुपये पर बंद हुए थे। पीबी फिनटेक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1963 रुपये है। कंपनी के शेयरों में क्यों आई तेज गिरावट?पीबी ...