नई दिल्ली, अगस्त 4 -- अगस्त का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही कन्या समेत कई राशियों का भाग्य बदलने वाला है। 9 तारीख को मिथुन राशि में मंगल और चंद्रमा ग्रह की युति होने वाली है। ऐसे में महालक्ष्मी योग बनेगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस युति का लाभ मेष, सिंह, कन्या और मीन राशि वालों को मिलने वाला है। ऐसे में सावन का महीना इन राशियों के लिए बहुत ही खास होने वाला है। जानिए आखिर इन राशियों को किस तरह से राजलक्ष्मी योग का फायदा होने वाला है?क्या है स्थिति? ज्योतिषीय गणना के आधार पर इस वक्त मंगल ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। बीते 2 अगस्त को ही मंगल बुध की इस राशि में आए हैं। आज से 4 दिन बाद यानी 9 अगस्त को चंद्रमा भी मिथुन राशि में ही आएंगे। इसी युति से महालक्ष्मी योग बनेगा। इस योग का शुभ प्रभाव चारों राशियों पर अलग-अलग तरीके से नजर आने...