बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- पीर बिगहा ओपी क्षेत्र के तेलिया-मई गांव के पास मिली लाश एकंगरसराय, निज संवाददाता। पीर बिगहा ओपी क्षेत्र के तेलीया-मई गांव के पास रविवार को गेहूं के खेत से अधेड़ का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान रसीसा गांव निवासी सतेन्द्र कुमार राय के रूप में की गयी है। परिजनों की मानें तो वे मानसिक रूप से अस्वस्थ थें। चार फरवरी को घर से निकले थे। उनके बाद से उनका पता नहीं चल रहा था। काफी खोजबीन के बाद गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है। शुक्रवार को सूचना मिली कि उनका शव मिला है। यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत कैसे हुई है। ओपी प्रभारी हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि उनकी मौत कैसे हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.