पटना, फरवरी 22 -- बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव की घोषणा के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष में हलचल तेज है। एनडीए की ओर से पांचों सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा है। बिहार विधानसभा में मौजूदा संख्याबल के हिसाब से सत्ताधारी गठबंधन 4 राज्यसभा सीटें तो आसानी से जीत जाएगा। मगर 5वीं सीट पर उसे 3 अतिरिक्त विधायकों की जरूरत पड़ेगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) चीफ उपेंद्र कुशवाहा से जब इस बारे में सवाल किया गया, तो वे 'विपक्ष' वाले फॉर्मूले से पांचवीं सीट पर भी एनडीए की जीत के दावे करने लगे। उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि आगामी राज्यसभा चुनाव में बिहार की सभी 5 सीटों पर एनडीए की ही जीत दर्ज होगी। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि 5वीं सीट के लिए एनडीए के पास पर्याप्त विधायक नहीं हैं, तो क्लीन स्वीप कैसे होगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.