नई दिल्ली, मार्च 27 -- महिलाओं के लिए फिटनेस चैलेंज की तरह होता है। जिसमे वर्कआउट के साथ सही खानपान का बैलेंस होना जरूरी है। खासतौर पर जब महिलाएं 45-50 की एज पर पहुंचती हैं। तो हार्मोंस में होने वाले उतार-चढ़ाव उन्हें कई बीमारियों का शिकार बना सकते हैं। ऐसे में सही खानपान और एक्टिव लाइफस्टाइल हेल्दी रहने में मदद करती है। फिटनेस एक्सपर्ट मानव ने अपने इंस्टाग्राम पेज गेटफिटविदमानव पर 50 साल के ऊपर वाली महिलाओं के लिए ये 4 तरह के ब्रेकफास्ट अवॉएड करने की सलाह दी है।आखिर क्यों सही ब्रेकफास्ट की जरूरत 50 के बाद होती है - 50 के बाद महिलाओं में डाइजेस्टिव सिस्टम नेचुरली काफी स्लो हो जाता है। - जो सुबह का खाना वो 30 की उम्र में आसानी से पचा लेती थीं, वहीं अब उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। - खानपान की ये छोटी सी आदत शरीर में एसिडिटी, थायराइड और डाय...