लखीमपुरखीरी, जून 30 -- गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी गोला में 4 जुलाई को सनातन धर्मावलंबियों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। 81 दिवसीय यात्रा के अंतर्गत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन गोला में होगा। उनके स्वागत एवं धर्मसभा के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज गौमाता राष्ट्रमाता अभियान के तहत 4 जुलाई को सुबह 10 बजे रॉयल मैरिज लॉन मोहम्मदी रोड पहुंचेंगे। यहां आयोजित धर्मसभा में वे श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे और सनातन धर्म गौ संरक्षण और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे। पूर्व विधायक विनय तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी का आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और उ...