बिहारशरीफ, मार्च 1 -- 4 कंपनियों ने 31 महिला समेत 100 युवाओं को किया चयन राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों को मिली नौकरी प्रशिक्षण के बाद रोजगार भी मुहैया करा रहा कॉलेज फोटो: अस्थावां केके 03: अस्थावां राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में कैंपस सेलेक्शन में चयनित युवाओं के साथ कंपनी प्रतिनिधि। अस्थावां, निज संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में ऑन-कैंपस व पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में चार कंपनियों ने 31 महिला समेत 100 युवाओं का चयन किया। चयनित युवाओं को तीन लाख से पांच लाख सलाना दिया जाएगा। इस ड्राइव में डेढ़ सौ से अधिक युवाओं ने शिरकत किया था। इस प्लेसमेंट ड्राइव में एक साथ इतनी संख्या में युवाओं के चयन से छात्रों में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षण सह प्लेसमेंट पदाधिकारी रितेश कुमार व शेखर सुमन ने कहा कि छात्रों के लिए नियमित रूप से सॉफ्ट स्किल...