उरई, अप्रैल 13 -- कालपी, संवाददाता। कालपी, बाबई, चुर्खी और महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 143 मरीजों का उपचार करके स्वस्थ रहने का परामर्श दिया गया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 51 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 21 पुरुष, 30 महिला मरीज शामिल रहे। इस दौरान शुगर के 6 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 05- 05 मरीजों की जांच की गयी। राजकीय होम्योपैथी महिला चिकित्साधिकारी डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया। यह भी पढ़ें- चाय पे चर्चा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ जांच शिविर,119 मरीजों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महे...