नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- Aaj Ka Panchang 4 October 2026: आज 4 अक्टूबर है और रविवार का दिन है। पितृ पक्ष में आज मातृ नवमी का श्राद्ध किया जाएगा। आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि आज रात तक रहेगी। पंचांग के अनुसार नवमी तिथि 5 अक्टूबर की तड़के 3 बजकर 54 मिनट तक है। इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी। मातृ नवमी पर उन महिलाओं का श्राद्ध किया जाता है, जिनका निधन नवमी तिथि को हुआ हो। मां, दादी, नानी या परिवार की किसी अन्य दिवंगत महिला के निमित्त आज तर्पण और श्राद्ध किया जा सकता है। कई घरों में इस दिन ब्राह्मण भोजन और जरूरतमंदों को दान करने की परंपरा है।आज का नक्षत्र 4 अक्टूबर को पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। रात करीब 12 बजकर 13 मिनट के बाद पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा। दिन में परिघ योग रहेगा। इसके बाद शिव योग बनेगा। चंद्रमा सुबह से मिथुन राशि में रहेगा। शाम करीब...