4,635 छात्र-छात्राओं के खाते में आए 116.95 लाख रुपये
मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- मुरादाबाद। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अध्ययनरत 4,635 विद्यार्थियों के खातों में शनिवार को छात्रवृत्ति के 116.95 लाख रुपये आए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने तकनीकी रूप से छात्रवृत्ति का वितरण किया। इस कार्यक्रम का जिले की शिक्षण संस्थानों में सजीव प्रसारण किया गया। मूंढापांडे के शिवराज सिंह इंटर कॉलेज में विधायक रामवीर सिंह एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार तथा महानगर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में नगर विधायक रितेश गुप्ता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने सांकेतिक प्रमाण पत्र दिए। कांठ के महर्षि दयानन्द इंटर कॉलेज में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.शेफाली सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, पूर्व विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.