391 पदों की बहाली को फार्मासिस्टों का आंदोलन शुरू, अस्पतालों में बांधी काली पट्टी
देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून। पांच सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और कार्यालयों में फार्मासिस्टों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो गया है। विरोध जताते हुए प्रदेशभर के फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर कामकाज निपटाया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती और महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों में समाप्त किए गए 391 पदों को तुरंत बहाल किया जाए। विभाग ने कैडर संख्या 1562 से घटाकर 963 कर दी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्मिक विभाग की स्वीकृति और 35 से अधिक विधायकों के लिखित समर्थन के बावजूद शासन स्तर पर हीलाहवाली की जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.