भदोही, मार्च 24 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक बार फिर फ्राड शिकार को राहत दिलाने का काम किया। पीड़ित के खाते में 39 हजार रुपये वापस कराए गए। सृष्टि यादव पुत्री विनोद यादव निवासी ग्राम बसवापुर थाना सुरियावां जनपद भदोही के साथ टेलीग्राम के माध्यम से पढाई के नाम पर साईबर फ्राड किया गया था। पीड़ित ने आनलाईन साईबर शिकायत किया गया था। साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां द्वारा मामले की जांच की जा रही है। लिखा पढ़ी के बाद पीड़िता के खाते में 39 हजार रुपये वापस कराया गया। पुलिस टीम में गरिमा यादव एवं छोटेलाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...