लखीसराय, मार्च 15 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय का अपना भवन आखिरकार तैयार हो गया है। केंद्रीय विद्यालय लखीसराय को 39 वर्षों के बाद नया अत्याधुनिक परिसर मिल गया है। शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा खगौर स्थित नवनिर्मित भवन का औपचारिक रूप से केंद्रीय विद्यालय लखीसराय को हस्तांतरण कर दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य एच. एस. मीणा ने बताया कि 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं खगौर स्थित नए परिसर में संचालित की जाएंगी। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान करेगा। नए परिसर में अत्याधुनिक लैब, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम, स्वच्छ शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविध...