लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- शुक्रवार को 39 वीं वाहिनी एसएसबी पलिया व सभी सीमा चौकियों में कमांडेंट कें निर्देश पर दौड़ का आयोजन कराया गया। दौड़ कराने का उद्ेश्य सैनिकों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण करना बताया गया। एसएसबी कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर वाहिनी मुख्यालय एवं समस्त सीमा चौकियों में शारीरिक क्षमता परीक्षण के तहत 05 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। यह आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी माधव चन्द्र घोष की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मुख्यालय एवं सीमा चौकियों में पदस्थापित सभी अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के बाद कार्मिकों की शारीरिक दक्षता एवं सहनशक्ति को बढ़ाने हेतु अन्य शारीरिक गतिविधियां भी कराई गईं। इस आयोजन का उद्देश्य बल के कार्मिकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.