कन्नौज, जुलाई 12 -- कन्नौज। जिले में रविवार को वृहद पौधरोपण महाअभियान-2026 के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान जनभागीदारी का उत्सव बन गया। उमर्दा वन ब्लॉक और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल में आयोजित कार्यक्रमों में ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत, शासन की नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव अपर्णा यू, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और किसानों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उमर्दा वन ब्लॉक में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और छात्राओं के स्वागत गीत से हुआ। ऊर्जा राजंत्री ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। उन...