अररिया, जनवरी 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल को एक और सफलता मिली है। जहां आई समवाय जोगबनी की विशेष गश्त टीम ने जोगबनी- फारबिसगंज मुख्य मार्ग मीरगंज के समीप कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कोरेक्स की बड़ी खेप जब्त की है। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 179/02 के नजदीक, भारत साइड लगभग चार किलोमीटर अंदर की गई। टीम ने भारत से भारत की ओर ले जाए जा रहे 39 बोतल कोरेक्स (प्रत्येक बोतल 100 एमएल), एक मोबाइल फोन और एक बाइक को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। 17 वर्षीय नाबालिग तस्कर सोनापुर गांव का रहने वाला है। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त सामग्री एवं आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.