39 पर पहुंचा पारा, 4-5 को लू चलने के आसार
बगहा, जून 2 -- बेतिया, वरीय संवाददाता। चंपारण में एक बार फिर से भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है। बीते एक पखवाड़े तक राहत के बाद अब फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। तीखी धूप व पुरवा हवा चलने से उमसभरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। मंगलवार को जिले का आधिकतम तापमान एक बार फिर से 39.2 डिग्री पर पहुंच गया है। न्यूतनतम तापमान भी बढ़कर 25 डिग्री पर पहुंचा है। बीते पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 8.2 व न्यूनतम में 1.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश होने के आसार नहीं हैं। ऐसे में पारा 40 डिग्री को पार कर सकता है। चार व पांच जून को लू चलने के आसार जताये गये हैं。 यह भी पढ़ें- रेड अलर्ट: जिले में कल से चलेगी उष्ण लहर, रात भी रहेगी गर्मतापमान की भविष्यवाणी डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.