39 डिग्री पारे पर उबला जिला, बिजली कटौती ने किया बेहाल
लखीमपुरखीरी, जून 4 -- लखीमपुर। गुरुवार को जिले में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया। दिनभर तेज धूप और हवा न चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन उमस और गर्म हवाओं के प्रभाव से लोगों को 42 से 43 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई। सु बह से ही सूर्य की तीखी किरणों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। यह भी पढ़ें- 37.6 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलने वाले लोग छाता, गमछा और रुमाल का सहारा लेते नजर आए। तेज धूप के साथ हवा पूरी तरह से थमी रहने के कारण उमस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.