गिरडीह, अप्रैल 4 -- गिरिडीह। गिरिडीह में अप्रैल की शुरुआत से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24. 3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। तेज धूप और साफ आसमान ने पूरे दिन लोगों की मुश्किलें बढ़ाई रखी। मौसम के कारण उमस और गर्मी दोनों का असर रहा। दिन के समय तेज धूप के कारण बाहर निकलना लोगों का मुश्किल हो गया। करीब पांच बजे से धूप का असर कम हुआ तो लोग बाहर निकले। इसके पूर्व दोपहर में बाजार सूनसान पड़ा रहा। लोग घरों के दुबके रहे। शुक्रवार होने के चलते मुस्लिम इलाकों की ज्यादातर दुकानें बंद रही। संध्या से बाजार की रौनक उठी। सुबह और रात में ऐसे हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...