नई दिल्ली, जनवरी 27 -- Tata Consumer Products Q3 Results: टाटा ग्रुप की FMCG कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा साल-दर-साल (YoY) 38 फीसदी बढ़कर Rs.384.61 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह Rs.278.88 करोड़ था। मजबूत मांग, बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ और भारत बिजनेस के अच्छे प्रदर्शन की वजह से कंपनी की आय में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। नतीजों के बाद शेयर बाजार में भी निवेशकों का भरोसा नजर आया और शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। Q3 नतीजों के बाद टाटा कंज्यूमर के शेयर BSE पर Rs.1200 तक पहुंच गए, जो निवेशकों के पॉजिटिव सेंटिमेंट को दिखाता है।कंपनी की कुल आय 15.22 फीसदी बढ़ी कंपनी की कुल आय 15.22 फीसदी बढ़कर Rs.5,112 करोड़ रही, जो पिछले साल इस...