गोपालगंज, अप्रैल 11 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को विश्वम्भरपुर थाने के सल्लेपुर बह्मस्थान , एकडेंगा चेकपोस्ट व कुचायकोट थाने के कुर्मीटोला-जलालपुर रोड से 382 बोतल शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करों की 4 बाइक भी जब्त की। गिरफ्तार तस्करों में विश्वम्भरपुर थाने के खेम मटिहनिया गांव के विक्की कुमार, भोरे के नीरज कुमार गुप्ता, जैतपुरा के रोहित पटेल व यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाने के रामपुर बांगर गांव के दशरथ कुमार साह शामिल हैं। इधर, उत्पाद विभाग की टीम ने सिधवलिया थाने के फुटानीगंज मोड़ के समीप से 126 लीटर शराब के साथ तस्कर महातम यादव को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान दूसरा तस्कर मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...