उरई, मार्च 11 -- उरई। शहर कोतवाली के मोहल्ला पटेल नगर गणेश धाम के पास निवासी अजय यादव ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ धोखाधड़ी करके 38500 खाते में डालने के लिए कहा और उसके खाते से रुपए ट्रांसफर हो गए। इसके बाद उसने अपने पैसे मांगे तो उन लोगों ने कोई भी जवाब नहीं दिया। इसको लेकर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.